Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News: Bloody conflict between two parties over filling diesel in vehicle
{"_id":"670bc5936d1605c24d0e765e","slug":"sticks-used-at-petrol-pump-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2210321-2024-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूसे और लाठियां, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लात-घूसे और लाठियां, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 09:36 PM IST
Link Copied
निवाड़ी जिले के नगर पृथ्वीपुर में एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भरने को लेकर दो गुटोa में खूनी संघर्ष हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
जिले के पृथ्वीपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुर नगर के ओरछा रोड पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर डीजल भराने के लिए पहुंचा। तभी पीछे से एक और ट्रैक्टर पहुंचा तो दूसरे वाले ने एक ट्रैक्टर हटाने के लिए बोला। इस बात पर दोनों पक्ष में पहले मामूली बातचीत थी। इसके बाद बिबाद बढ़ता गया और यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूसे और लाठियां चलाएं। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पृथ्वीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप पर उस समय हुई जब पीछे से आए ट्रैक्टर वाले ने आगे वाले ट्रैक्टर को बोला कि आप आगे बढ़ा लीजिए इसी बात को लेकर गरमा गर्मी हुई और अचानक लाठी डंडे चलने लगे। जैसे ही दोनों पक्षों में लाठी चले तो डीजल और पेट्रोल भरने वाले बाइक चालक मौके से भाग खड़े हुए और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
तीन लोगों पर हुआ मामला दर्ज
पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिनमें एक ज्ञात है, जबकि दो अज्ञात आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी आने के बाद घटना एकदम क्लियर हो गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ फिर अचानक लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं और इसके साथ ही विकास की रिपोर्ट पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर पृथ्वीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।