{"_id":"670b7c8ded285e200e0d7604","slug":"video-farmers-of-bangana-region-are-angry-due-to-not-getting-proper-price-for-maize-crop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मक्की की फसल के उचित दाम न मिलने से बंगाणा क्षेत्र के किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मक्की की फसल के उचित दाम न मिलने से बंगाणा क्षेत्र के किसानों में आक्रोश
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के किसानों में इस बार मक्की की फसल के कम दाम मिलने से भारी असंतोष है। वर्तमान में मक्की की फसल 2200 से ₹2400 प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है, लोकल अन्य आड़ती गांव-गांव में जाकर खरीद रहे हैं जो किसानों की उम्मीदों से काफी कम है। किसानों का कहना है कि इस कीमत से उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। बीज, उर्वरक, ट्रैक्टर, और अन्य कृषि निवेशों पर किया गया खर्च वसूलना मुश्किल हो रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों में सोम नाथ सुरेश ठाकुर सुखदेव शर्मा रवि शर्मा विजय शर्मा, राकेश कुमार,अशोक ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर, सहित क्षेत्र के कई किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि मक्की की फसल का उचित मूल्य तय किया जाए। किसानों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में कृषि व्यवसाय से जुड़े रहना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि न केवल लागत पूरी होनी चाहिए, बल्कि किसानों को उनके श्रम का उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू कर इस संकट को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए। किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि कृषि की मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक है कि फसलों के दामों का पुनः मूल्यांकन किया जाए। मक्की जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की फसलों के उचित दाम मिलने से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।