सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Attempt to burn a Dalit girl alive in Khandwa

Khandwa News: खंडवा में दलित युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, पीसीसी चीफ ने बताया तालिबान से बदतर जंगलराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 09:03 PM IST
Khandwa News: Attempt to burn a Dalit girl alive in Khandwa
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में दशहरे के दिन एक दलित युवती को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया। दरअसल शहर से महज 7 किलोमीटर दूर, नहालदा गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी के पिता ने कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की घटना अंजाम दी थी, जिसके बाद शनिवार को ठीक दशहरे के दिन युवती के आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास के बाद, उसे गम्भीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां कोतवाली थाना पुलिस की ओर युवती के बयान के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है। युवती के अनुसार उसे आरोपी ने पिता पर मामला दर्ज कराने को लेकर पहले तो धमकाया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, तो वहीं उसके परिजनों पर भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। इधर, युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खंडवा नगर में ग्राम नहालदा में एक आरोपी ने एक दलित युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए, जलाकर मारने का प्रयास किया है। हालांकि गनीमत रही कि युवती के पिता ने आग की लपटों से झुलसी युवती को बचा लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर किया गया। 

इस मामले को पहले आत्महत्या के प्रयास का मामला बताया गया था, लेकिन पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू करते हुए अब हत्या के प्रयास जैसी गम्भीर धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी के परिजनों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, फिलहाल युवती का इंदौर के हॉस्पिटल में इलाज जारी है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। साथ ही पुलिस जांच में आगे और जो भी तथ्य सामने आते हैं, उस पर भी पुलिस क ओर से करवाई की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर सरकार को घेरा
प्रदेश के खंडवा में दलित ड्यूटी के साथ आग लगाकर मरने के प्रयास की घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसको लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। पटवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं। खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां न तो वे सुरक्षित हैं, और अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिससे आए दिन बेटियों के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है।‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही उन्हें बचा पा रही है। आख़िर कब तक मुख्यमंत्री जी बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मौन रहेंगे?

यह है आत्महत्या से हत्या के प्रयास का पूरा घटनाक्रम
बता दें कि बीते 7 अक्तूबर को पीड़ित युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके एक दिन बाद 8 अक्तूबर को आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पर बॉन्ड ओवर की भी कार्रवाई की थी। उसके बाद अचानक 12 अक्तूबर को युवती के जलने की खबर आई। जिस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां युवती लगभग 27% तक जल गई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। 

इस दौरान जिला अस्पताल में लिए युवती के बयान के आधार पर मालूम चला कि युवती को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के पुत्र ने पहले अपने पिता पर मामला दर्ज करने को लेकर धमकाया था, जिसके बाद दशहरे के दिन युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर उसे मारने का प्रयास किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tikamgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, परिजन बोले- बदला लेने के लिए की गई बेटे की हत्या

13 Oct 2024

VIDEO : ग्रेनो की ग्रीन आर्क सोसाइटी में पति के साथ मिलकर महिला ने शख्स के साथ की मारपीट

13 Oct 2024

VIDEO : हरकी पैड़ी पर कम हुआ जल, स्नान तो दूर आचमन तक नहीं कर पा रहे श्रद्धालु

13 Oct 2024

VIDEO : नोएडा में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई

13 Oct 2024

VIDEO : बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा

13 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार की चंडी बस्ती में अचानक कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग

13 Oct 2024

VIDEO : दप्पर टोल प्लाजा के पास हाईवे जाम, वाहनों की लगी कतारें

13 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : डीजे में उतरा करंट, एक की मौत, तीन जख्मी, दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद हुआ हादसा

13 Oct 2024

Sirohi: मौसम में बदलाव का असर, आबूरोड-माउंटआबू मार्ग पर झरने में आया तेज बहाव से पानी, बिजली आपूर्ति चरमराई

13 Oct 2024

VIDEO : सीसीएम उत्तर रेलवे ने कैंट स्टेशन पर खाद्य पदार्थों का जाना हाल, यात्रियों से ली फीडबैक

13 Oct 2024

VIDEO : पंजाब में यातायात ठप, सड़कों पर धरना, किसानों ने हड़काए वाहन चालक

13 Oct 2024

VIDEO : जालंधर में दिल्ली-जम्मू हाईवे पर किसानों का धरना

13 Oct 2024

VIDEO : यमुना में विसर्जन के दौरान डूबे तीन किशोर, दो को सुरक्षित निकाला गया...तीसरे का नहीं लग रहा सुराग

13 Oct 2024

VIDEO : अलीगढ़ के छेरत पर बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बुलंशहर के चार युवकों की मौत

13 Oct 2024

VIDEO : सिवानी मंडी में श्री राम नाटक क्लब के 44वें दशहरे महोत्सव में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन

13 Oct 2024

VIDEO : फिरोजाबाद में पहली बार कथा कर रहे पंडित प्रदीप मिश्रा, कलश यात्रा निकाली गई

13 Oct 2024

VIDEO : मक्की की फसल के उचित दाम न मिलने से बंगाणा क्षेत्र के किसानों में आक्रोश

13 Oct 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

13 Oct 2024

VIDEO : पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई के पहले महिलाओं ने खेला सिंदूर

13 Oct 2024

Tikamgarh News: रावण दहन के कार्यक्रम में जमकर गरजे केंद्रीय मंत्री खटीक, कांग्रेस विधायक ने कही यह बात

13 Oct 2024

VIDEO : अमर उजाला की खबर का असर, चार घंटे में ही भरवाए गए शास्त्रीपुरम की सड़कों के गड्ढे

13 Oct 2024

VIDEO : पत्नी के सामने पति की पिटाई...पुलिसकर्मियों को नहीं आया रहम, जड़े इतने थप्पड़; फट गया कान का परदा

13 Oct 2024

VIDEO : फिरोजाबाद पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लुटेरे से मुठभेड़, पैर में लगी गोली...नाम दर्ज हैं 30 मुकदमे

13 Oct 2024

VIDEO : देवी मां की विदाई से पहले सिंदूर खेला, रीति-रिवाज से संपन्न हुआ आयोजन

13 Oct 2024

VIDEO : पट्रोल पंप पर 22 लाख की लूट, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस; मामला निकला कुछ और ही...

13 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में मृतक चरवाहे के परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम…घंटों फंसे रहे वाहन

13 Oct 2024

VIDEO : परंपरा निभाने भगवान रघुनाथ के दरबार पहुंचे सैकड़ों देवी-देवता, हाजिरी भरी और शीश नवाया

13 Oct 2024

VIDEO : क्रिकेटर रिंकू सिंह के जन्मदिन पर अलीगढ़ में प्रशंसकों ने काटा केक

13 Oct 2024

VIDEO : पोखरी में मिली भगवान शंकर और नंदी की खंडित प्रतिमा, पुलिस ने निकलवाया बाहर; शुरू हुई जांच

13 Oct 2024

VIDEO : अमेठी: कमरे में छत के पंखे से लटकी मिला विवाहिता, मौत

13 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed