सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Illegal factory demolished in connection with fake ghee made from animal fat

Khandwa News: पशु चर्बी से बन रहे नकली घी मामले में चला मोहन सरकार का हथौड़ा, ध्वस्त किया अवैध अड्डा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 10:11 PM IST
Illegal factory demolished in connection with fake ghee made from animal fat

खंडवा में बीते दिनों पशुओं की चर्बी से बनाई जा रही नकली घी की बड़ी खेप और पशु अवशेष भी बड़ी संख्या में पकड़ाए थे। इस मामले में गुरुवार को जिला प्रशाशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी की इस अवैध फैक्ट्री पर हथौड़ा चलाकर जमीदोज कर दिया। यही नहीं, इसके साथ ही इस अवैध फैक्ट्री को आंख मूंदकर संचालित होने देने वाले दो निगम कर्मचारियों को भी इस कार्रवाई की जद में लेकर प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक अमित अग्रवाल और प्रभारी अधिकारी पशुवध गृह जाकिर अहमद को सस्पेंड किया गया है।

खंडवा में बीते शुक्रवार को परदेशीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास बने एक खंडहरनुमा मकान से पशुओं की चर्बी से घी बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया था। स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में नगर निगम के साथ ही राजस्व, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई अंजाम दी थी। इस दौरान यहां हिमालय हाइड्स ऑयल ट्रेडर्स नामक कंपनी की आड़ में अवैध कारोबार चलता पाया गया था। निगम ने यहां से 69 कनस्तर में भरी 1380 किलो चर्बी और 9 नीले ड्रमों में भरा 2700 लीटर चर्बी का तेल जिसे नकली घी भी बताया जा रहा था, उसके साथ ही 8 क्विंटल चमड़ा, हड्डी एवं अन्य पशु अवशेष बरामद कर जब्त किए थे।

ये भी पढ़ें-खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, पांच लोगों के शव निकाले, 15 की तलाश जारी

इधर निगम की जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। यानी 3 साल से यहां अवैध धंधा चल रहा था। वहीं निगमकर्मी अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने न तो फैक्ट्री बंद कराई, न ही अफसरों को बताया। यही नहीं निगमकर्मी जाकिर अहमद पर पशुवध गृह में अवैध काम, गंदगी और रिपोर्टिंग में लापरवाही का आरोप है, जिसके चलते दोनों को म.प्र. सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। अमित अग्रवाल का मुख्यालय अब जनगणना कार्यालय जोन-04 और जाकिर अहमद का जलप्रदाय विभाग रहेगा।

इसको लेकर निगम आयुक्त ने साफ कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शेंगे नहीं, आगे भी कार्रवाई होगी। इधर कारवाई के दौरान बड़ी संख्या ने पुलिस बल के साथ ही सीटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत और सीएसपी अभिनव बारंगे भी मौके पर पहुंचे थे। यहां कारखाने तक जाने के लिए जेसीबी का रास्ता नहीं था। गली बहुत संकरी थी। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने हथौड़ा चलाकर करीब 5 हजार स्क्वेयर फिट में बने इस कारखाने को जमींजोद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अधिकारी

30 Apr 2026

PRAYAGRAJ सेंट जोसेफ कॉलेज में ICSE परीक्षा परिणाम के बाद खुशी मनाते छात्र

30 Apr 2026

बाराबंकी में ISC रिजल्ट में बेहतर करने वाली छात्राओं ने बताया सफलता का राज

30 Apr 2026

बाराबंकी में आईएससी में 99.97 प्रतिशत तक अंक लाने वाले टॉपर बोले... सेल्फ स्टडी अहम

30 Apr 2026

बॉयलाज संशोधन वापस, सुल्तानपुर में वकीलों का हंगामा

30 Apr 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों ने बताए सफलता के राज

30 Apr 2026

गोंडा में ई-रिक्शा में कार ने पीछे से मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल

30 Apr 2026
विज्ञापन

ISC का रिजल्ट आउट, रुपईडीहा के एजीसी स्कूल में छात्रों ने बनाया जश्न

30 Apr 2026

पंजाब में भाजपा का ‘चक्रव्यूह’, AAP के लिए 2027 की राह मुश्किल; दल-बदल से सियासी हलचल

नारनौल: नांगल चौधरी बस स्टैंड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

भिवानी: आखिरी सांस तक एएसआई सुनील ने बचाई जलती बस में सवारियों की जान, शहीद की तरह निकाली शव यात्रा

30 Apr 2026

दुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर दबिश, वित्तीय दस्तावेज खंगाले

30 Apr 2026

Video: प्रेस क्लब में तीन पुस्तकों का लोकार्पण, साहित्यकार रहे मौजूद

30 Apr 2026

Video: ‘लय और सुर के सफर’ का रजत जयंती समापन, सजी संगीतमय शाम

30 Apr 2026

Solan: चंबाघाट-शलूमणा पर उठाए सवाल, बोले- नहीं हुआ ढंग से कार्य

30 Apr 2026

कुरुक्षेत्र में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

30 Apr 2026

यमुनानगर: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत

30 Apr 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में पानी संकट पर महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, नगर पालिका में मटके फोड़े

30 Apr 2026

बवानीखेड़ा बस हादसा: भीषण आग में 2 की मौत, ब्लास्ट की आशंका, जांच तेज

सुल्तानपुर में डीएम को कॉल करने पर होमगार्ड को नोटिस

30 Apr 2026

सुल्तानपुर में भेटौरा में युवक की हत्या के बाद आक्रोश, शव के अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

30 Apr 2026

डांट-अपमान, अनदेखी और डर से टूट जाता है किशोर का मनोबल, बता रहे हैं प्रो शाह आलम

30 Apr 2026

चंडीगढ़ में पुलिस हिरासत में महिला की माैत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

30 Apr 2026

Una: छिन्नमस्तिका जयंती पर लुधियाना के श्रद्धालुओं ने लगाया विशाल लंगर, महामाई का किया गुणगान

30 Apr 2026

अमृतसर पुलिस ने हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 आरोपी पकड़े

30 Apr 2026

मोगा में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, एक की मौत, एक घायल

30 Apr 2026

भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के रिकॉर्ड नष्ट करने पर भड़के कर्मचारी

30 Apr 2026

ISC का रिजल्ट आउट,, बलरामपुर में आयुष डॉक्टर तो हसन का सपना सेना में अधिकारी बनना

30 Apr 2026

CG News: राजनांदगांव नगर निगम की विशेष सभा में हंगामा, संपत्ति कर पर विवाद

30 Apr 2026

बबीना के ठाकुर बाबा मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट समेत दानपेटी व तांबे का नाग ले गए चोर

30 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed