{"_id":"69f330ab4d9bddf9fd071041","slug":"video-isc-ka-rajalta-aauta-blramapara-ma-aayashha-dakatara-ta-hasana-ka-sapana-sana-ma-athhakara-bnana-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ISC का रिजल्ट आउट,, बलरामपुर में आयुष डॉक्टर तो हसन का सपना सेना में अधिकारी बनना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISC का रिजल्ट आउट,, बलरामपुर में आयुष डॉक्टर तो हसन का सपना सेना में अधिकारी बनना
बलरामपुर में सीआईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल करने वाले जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल में 98.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप करने वाले आयुष गोयल और इंटरमीडिएट में 92.3 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पाने वाले हसन शोएब ने अपनी सफलता, भविष्य की योजनाओं और मेहनत के अनुभव साझा किए।
हाईस्कूल टॉपर आयुष गोयल ने कहा कि परिणाम देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने से यह सफलता मिली। आयुष ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों ने हर समय उनका उत्साह बढ़ाया। इंटरमीडिएट टॉपर हसन शोएब ने कहा कि यह सफलता उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में निरंतरता और आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है। परिवार और शिक्षकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई।
हसन ने कहा कि उनका सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनना है। सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करना उनका बचपन से लक्ष्य रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।