{"_id":"69f4612c9386552c56090e42","slug":"video-blramapara-ma-para-thhata-samaya-fasalna-sa-rapata-natha-ma-gara-cacara-bhaii-bhana-thana-dab-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में पैर धोते समय फिसलने से राप्ती नदी में गिरे चचेरे भाई-बहन, दोनों डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में पैर धोते समय फिसलने से राप्ती नदी में गिरे चचेरे भाई-बहन, दोनों डूबे
यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार सुबह दो मासूम बच्चे राप्ती नदी में डूब गए। घटना से घरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेनीजोत गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। वह 27 अप्रैल को अपने बच्चों के साथ गांव आए थे। सुबह महेश कुमार का छह वर्षीय बेटा शनि अपने चाचा चंदन की 14 वर्षीय बेटी रूसी के साथ घर से घूमने निकला था। दोनों खेलते-खेलते गांव किनारे बह रही राप्ती नदी किनारे पहुंच गए। शनि नदी में पैर धोने लगा। इसी समय पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
भाई को डूबता देख रूसी घबरा गई। उसने अपनी जान की परवाह किए शनि को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, तेज बहाव के कारण वह भी पानी में समा गई। कुछ ही पलों में दोनों बच्चों को नदी की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। गांव के दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।