{"_id":"69f38d218ccf5540890ee0c4","slug":"measles-outbreak-in-harihar-nagar-one-child-sick-balrampur-news-c-99-1-brp1010-147338-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हरिहरनगर में खसरे की दस्तक, एक बच्चा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हरिहरनगर में खसरे की दस्तक, एक बच्चा बीमार
विज्ञापन
अदनान
विज्ञापन
महराजगंज तराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम हरिहरनगर में खसरे की दस्तक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के एक नौ वर्षीय बच्चे के इस बीमारी की चपेट में आने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
गांव निवासी अदनान (9) खसरे से पीड़ित है। परिजनों के मुताबिक उसका इलाज महाराजगंज बाजार के एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल गांव में टीम भेजकर जांच और टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह कस्बे के पूर्वी कौशल, रुचि कौशल, अर्चना और रंजना कौशल भी खसरे से पीड़ित थे, हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार है। गांव के अब्दुल्ला, सलीम, शदलू और जुम्मन आदि ने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन औपचारिकता निभाकर लौट जाती हैं। गांव में जगह-जगह फैली गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि बीमारी की गंभीरता को देखते हुए गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है।
Trending Videos