{"_id":"69f3159a03d0f3c6f30eaa07","slug":"baithak-hungama-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4225927-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: राजनांदगांव नगर निगम की विशेष सभा में हंगामा, संपत्ति कर पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: राजनांदगांव नगर निगम की विशेष सभा में हंगामा, संपत्ति कर पर विवाद
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 04:05 PM IST
Link Copied
राजनांदगांव नगर निगम के सभागृह में आज विशेष सम्मेलन सामान्य सभा की बैठक हुई। इस बैठक में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इनमें लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदन और संपत्ति कर दरों में संशोधन शामिल थे।
सम्मेलन शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस दल के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विशेष सम्मेलन को लेकर महापौर पर कई आरोप लगाए। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि सभा में तीन विषयों पर चर्चा होनी थी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सुविधा देने के निर्णय की पुष्टि की। साथ ही संपत्ति कर की दरों में आंशिक संशोधन की पुष्टि भी की। तीसरा विषय महिला जागरूकता कार्यक्रमों में निकाय की भूमिका को लेकर था।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने इस विशेष सभा को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सभा संपत्ति कर की आड़ में महिला सशक्तिकरण पर निंदा प्रस्ताव लाने के लिए है। पिल्ले ने कहा कि संपत्ति कर का बिल 2023 में पारित होकर कानून बन चुका है। इसलिए इस पर बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सदन में इसकी आवश्यकता से इन्कार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।