सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Farmers enraged by reduction in wheat prices

Khandwa: गेहूं के दाम में कटौती से भड़के किसान, मंडी में हुआ जमकर हंगामा; प्रशासन ने किया समस्याओं का समाधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 10:09 PM IST
Farmers enraged by reduction in wheat prices

मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित अनाज मंडी में सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, गेहूं के दाम में अचानक 300 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती से किसानों का गुस्सा भड़क उठा। तुलाई शुरू होते ही कम भाव घोषित किए जाने पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे मंडी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सोमवार को इंदौर रोड स्थित अनाज मंडी में जैसे ही खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई, व्यापारियों द्वारा अपेक्षा से कम भाव घोषित कर दिए गए। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते मामला गरमा गया। किसान मंडी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और तुलाई का काम रोक दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह और किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू गुर्जर मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए मंडी की अव्यवस्थाओं को मुद्दा बनाया। उन्होंने मंडी में साफ पेयजल, परिसर की साफ-सफाई और किसानों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई।

पढ़ें:  राजेंद्र भारती का पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग, बोले- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब किसान और व्यापारी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जबकि व्यापारी सीधे संवाद से बचते नजर आए, जिससे विवाद और बढ़ गया। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारी मंडी के बजाय निजी दुकानों में अनाज तौलते हैं और बैंक से भुगतान न मिलने का हवाला देकर कई दिनों तक किसानों को राशि नहीं चुकाते।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी पहले ही देरी से शुरू हुई है और पंजीयन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उन्हें मजबूरी में कम दाम पर उपज बेचनी पड़ रही है। घटना के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि के मौके पर नहीं पहुंचने से किसानों में नाराजगी देखने को मिली। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

हालांकि, मंडी सचिव रामवीर किरार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और खरीदी प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी। जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के अनुसार किसानों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उनका कहना है कि खंडवा मंडी में आसपास के जिलों की तुलना में किसानों को बेहतर दाम दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी: लोहारू अनाज मंडी में साइट ठप होने से किसान परेशान, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर

13 Apr 2026

नारनौल: समाधान शिविर में आमजन को मिल रहा आश्वासन का लॉलीपॉप

VIDEO: लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया संबोधित

13 Apr 2026

Noida Protest: नोएडा में क्यों फूटा कर्मचारियों का गुस्सा? खोल दी निजी कंपनियों की पूरी पोल

13 Apr 2026

Video: उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

13 Apr 2026
विज्ञापन

मेट्रीमोनियल साइट के नाम पर ठगी: रायगढ़ से पकड़ा बड़ा गिरोह, 12 से ज्यादा लड़किया करती थी ठगी

13 Apr 2026

VIDEO: शक्ति संवाद बना समाधान का मंच, आयुक्त ने सुनीं महिलाओं की पीड़ा

13 Apr 2026
विज्ञापन

अयोध्या में जीएस सिंह बोले- राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज विकसित का होगा प्रयास

13 Apr 2026

रायबरेली में क्षतिग्रस्त पुलों का होगा नया निर्माण, खर्च होंगे छह करोड़

13 Apr 2026

बहादुरगढ़ बाईपास पर अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़, मौके पर तनाव

सोनीपत: बेटी की हत्या मामले में पिता, माता और भाई को मिला एक दिन का रिमांड, मृतका के शव का हुआ पोस्टमार्टम

13 Apr 2026

VIDEO: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भड़के मेयर अशोक तिवारी

13 Apr 2026

VIDEO: आर्य महिला पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई परिचर्चा

13 Apr 2026

VIDEO: यूपी हैंडबॉल लीग का रोमांचक आयोजन, काशी किंग्स और मथुरा ब्रिज स्टार्स के बीच मुकाबला

13 Apr 2026

VIDEO: अस्पताल में भर्ती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

13 Apr 2026

VIDEO: महानगर स्थित टेंडर्स हर्ट्स स्कूल में लगा पेड़ गिरा, स्कूल वैन दबी

13 Apr 2026

VIDEO: मथुरा में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों ने प्रशासन से की ये मांग

13 Apr 2026

Jodhpur: 21 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण, मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

13 Apr 2026

खालसा साजना दिवस पर हरमंदिर साहिब में विशेष आयोजन, दीपमाला व आतिशबाजी की तैयारी

13 Apr 2026

Amritsar: थाना भिंडी सैदा ग्रेनेड हमले के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

13 Apr 2026

फिरोजपुर में टेंट हाउस की दुकान को लगी आग

Hamirpur: अंडे के छिलकों से बनाई रॉड, हड्डी जोड़ने का सस्ते विकल्प; दोहरी सर्जरी से छुटकारा

अमेठी पहुंचे अखिलेश यादव, महिला आरक्षण, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

13 Apr 2026

VIDEO: हाईटेंशन तार के नीचे से जाने को मजबूर हैं लोग

13 Apr 2026

Bilaspur: त्रिलोक जमवाल बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, बेलगाम अफसरशाही

13 Apr 2026

Hamirpur: उहल में तेंदुए की दहशत, दो बार घर के आंगन में दिखा तेंदुआ

VIDEO: बैशाखी के पूर्व निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग हुए नगरवासी

13 Apr 2026

Video: चुराह की चांजू-बघेईगढ़ सड़क पर दरकी पहाड़ी

13 Apr 2026

बाराबंकी में तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण शुरू

13 Apr 2026

फतेहाबाद: अनाज मंडी में सर्वर डाउन, गेट पास के लिए लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें

13 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed