Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
25 dilapidated buildings identified in Shajapur, administration bulldozers on 2 houses and a school
{"_id":"66b5eef5a25e8128430d323e","slug":"25-dilapidated-buildings-identified-in-shajapur-administration-bulldozers-on-2-houses-and-a-school-watch-video-shajapur-news-c-1-1-noi1226-1978636-2024-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur: शाजापुर में 25 जर्जर भवन चिन्हित, दो मकान और एक स्कूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: शाजापुर में 25 जर्जर भवन चिन्हित, दो मकान और एक स्कूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 08:08 PM IST
बीते दिनों मध्य प्रदेश के सागर जिले में हाल ही में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पूरे प्रदेश में जितने भी जर्जर भवन हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। उसी क्रम में शाजापुर में एसडीएम और नगर पालिका सीएमओ ने शुक्रवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय पर स्थित जर्जर भवनों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। कसेरा बाजार में दो घरों को जमीदोज किया गया है, वहीं एक जर्जर शासकीय स्कूल के खाली भवन को भी बुलडोजर से गिराया गया है।
बता दें कि जिला मुख्यालय में 25 जर्जर भवन चिन्हित किए गए हैं, और सभी को नगर पालिका द्वारा नोटिस भी दिया गया है। नोटिस मिलने के पश्चात कुछ लोगों ने अपने जर्जर भवनों को स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया है, वहीं प्रशासन अपना बुलडोजर चलाकर भी कार्रवाई कर रहा है।
इस कार्रवाई का उद्देश्य जर्जर भवनों को गिराना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जर्जर भवनों को चिन्हित करें और उन पर तत्काल कार्रवाई करें। जिले के नागरिकों ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि यह कदम जर्जर भवनों को गिराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। उक्त कार्रवाई को लेकर एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया है कि शाजापुर में 25 जर्जर मकान चिन्हित किए गए हैं। उसमें से आज दो मकान और एक स्कूल के भवन को जमीदोज किया गया है। अन्य बाकी को नोटिस जारी किए गए है,यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।