{"_id":"6726f94522c0f31da6028af9","slug":"woman-dies-after-delivery-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2277732-2024-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: प्रसव के बाद जिला अस्पताल लाते समय महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: प्रसव के बाद जिला अस्पताल लाते समय महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 10:50 AM IST
Link Copied
टीकमगढ़ जिले के समर्रा गांव की रहने वाली मोहिनी रजक की प्रसव के बाद टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाते समय बीती रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के परिजन टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी में आवेदन दिया।
मृतका के पिता प्रभु दयाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व जिले के समर्रा गांव में हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार शादी की थी। बेटी गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने उसकी समय पर जांच नहीं करवाई और अस्पताल में प्रसव न कराकर घर में ही प्रसव करवा दिया। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका मोहिनी रजक के पिता ने बताया कि वे निवाड़ी जिले के धोर्रा गांव के निवासी हैं।
ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्होंने समय पर चेकअप कराया था, लेकिन अचानक दर्द होने के कारण गांव में ही प्रसव हो गया। इसके बाद तुरंत 108 एंबुलेंस से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि यह आरोप निराधार हैं।
पुलिस ने मर्ग कायम किया
रविवार सुबह जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि बीती रात प्रसव के बाद एक महिला टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय आई थी, जिसकी मौत हो गई थी। इस मामले में जिला अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले को जांच में लेने के लिए पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।