सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Panchayat member allegation - Illegal recovery Ayushman card holders Ujjain, notice Avanti Global Hospital

MP: उज्जैन में आयुष्मान कार्ड धारकों से अवैध वसूली, जिला पंचायत सदस्य का आरोप, दो अस्पताल को नोटिस; मामला क्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 05:59 PM IST
Panchayat member allegation - Illegal recovery Ayushman card holders Ujjain, notice Avanti Global Hospital
उज्जैन के कुछ निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से इलाज के लिए नकद भुगतान लेने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड से भी भुगतान लेकर धांधली की जा रही है। अगर, ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल करूंगा, और जरूरत पड़ी तो जिला पंचायत सदस्य का पद भी छोड़ दूंगा। यह बात उज्जैन जिला पंचायत एवं स्वास्थ्य समिति के सदस्य श्याम सिंह ने कही। उन्होंने शहर के दो निजी अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले की शिकायत जिला पंचायत, सीएमएचओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से की है।

ऐसे खुला पूरा मामला...
दरअसल, श्याम सिंह ने अपने पिता प्रताप सिंह को उज्जैन-इंदौर मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती के समय अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनसे 41 हजार रुपये नकद जमा कराए गए, जबकि उनके पिता के पास आयुष्मान कार्ड था। इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड की जानकारी भी ली गई। डिस्चार्ज के समय अस्पताल ने बताया कि पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड से किया गया है। श्याम सिंह ने जमा की गई राशि वापस मांगी तो अस्पताल ने देने से इनकार कर दिया। श्याम सिंह ने यही आरोप एक अन्य निजी अस्पताल पर भी लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने अस्पताल में 8 दिन रहकर देखा कि अन्य मरीजों से भी इसी तरह अवैध वसूली की गई। उन्होंने यह मुद्दा दो बार जिला पंचायत में उठाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी बार उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ये भी पढ़ें: गोल्डन होम का वीडियो बनाने वाले को दिया उद्योग पति ने नोटिस, बढ़-चढ़ कर बातें बताने का आरोप

अस्पताल को नोटिस जारी
श्याम सिंह ने मांग करते हुए कहा कि साल 2020 से 2025 तक का इन अस्पतालों का रिकॉर्ड जांचा जाए और जिन मरीजों से अवैध रूप से पैसा वसूला गया, उन्हें पैसा लौटाया जाए। साथ ही, अवंती हॉस्पिटल और ग्लोबल हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया गया। श्याम सिंह की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कार्रवाई में दो पीड़ितों को राशि वापस की गई है, साथ ही दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर में गला रेतने वाले केस को पुलिस ने माना 'रेयर ऑफ द रेयरेस्ट', जल्द पेश होगी चार्जशीट

सीईओ ने मांगे पीड़ितों के नाम
जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने शिकायत के बाद श्याम सिंह से पीड़ितों के नाम मांगे थे। इस पर उन्होंने नामों की जानकारी दी। श्याम सिंह का कहना है कि अस्पतालों ने पहले नकद पैसा लिया, फिर आयुष्मान कार्ड भी ले लिया और बाद में कहा कि इलाज आयुष्मान योजना के अंतर्गत हुआ।

इनसे लिए गए इतने रुपये
  • कालू सिंह बंजारा, आमतलाई – ₹41,000
  • गोकुल सिंह, तारोट – ₹20,000
  • प्रताप सिंह, तारोट – ₹41,000
  • मेहरून बी, कड़ाई महिदपुर – ₹36,000
  • मेहरबान सिंह, रामनगर – ₹17,000
15 दिन में मांगा जवाब 
जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें अनियमितताएं पाई गई हैं। सीएमएचओ की जांच में भी तथ्य सही पाए गए हैं। सीएमएचओ के माध्यम से अवंती और ग्लोबल अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
 
जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मनीमाजरा में मकान गिराने पहुंचीं प्रशासन और निगम की टीमें, जेसीबी मशीन पर चढ़ीं महिलाएं, एक बेहोश

02 Jul 2025

Mandi: जयराम बोले- जब तक कुकलाह में पुल नहीं बनता तब तक छह पंचायतों को रोपवे से निशुल्क यात्रा दे सरकार

02 Jul 2025

हिसार में रात 12 बजे एचएयू के विद्यार्थियों का धरना खत्म, टैंट उखाड़े

02 Jul 2025

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, दिए निर्देश

02 Jul 2025

रोहतक के मगन हत्याकांड में दीपक और दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

02 Jul 2025
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

02 Jul 2025

पंचायत चुनाव... नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, रायपुर में प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र 

02 Jul 2025
विज्ञापन

मोहाली कोर्ट में बिक्रम मजीठिया की पेशी, विरोध करने पहुंचे सुखबीर बादल को गुरुद्वारे जाने से रोका

02 Jul 2025

मिर्जापुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 86 मरीजों ने कराया परीक्षण

02 Jul 2025

महेंद्रगढ़ में नील गाय बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान

Lalu Yadav: जमीन लेकर नौकरियां दिलवाईं, CBI ने लालू के खिलाफ लगाए आरोप, कहा- पर्याप्त सबूत है

02 Jul 2025

Ujjain News: उज्जैन में मॉनसून की दस्तक, जनजीवन हुआ प्रभावित, निचली बस्तियों में भरा पानी

02 Jul 2025

Muzaffarnagar: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर मिला प्रवेश, 10 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

02 Jul 2025

सिरसा में शिक्षक प्राचार्य के साथ बैठक में रहे व्यवस्थ, चार साल के बच्चे की लापरवाही से मौत

02 Jul 2025

नारनौल में 'मेरे राम का सजा है दरबार पवनसुत आ जाना' पर झूमे श्रद्धालु

'अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता पहली प्राथमिकता', DG सैनिटेशन अनु मल्होत्रा

अमरनाथ यात्रियों का सांबा में शाही अंदाज में स्वागत, जम्मू बेस कैंप के लिए रवाना

02 Jul 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण केंद्रों पर भक्तों की भारी भीड़

02 Jul 2025

सांबा में अमरनाथ यात्रियों का फूलों से भव्य स्वागत, सुरक्षा के बीच रवाना किया गया

02 Jul 2025

गुरेज घाटी के लोगों की सरकार से अपील- बाहरी पर्यटकों को भी मिले प्रवेश की अनुमति

02 Jul 2025

शोपियां के देवपोरा में आदिवासी अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर

02 Jul 2025

शोपियां अस्पताल के बाहर मक्की बेचते बुजुर्ग, बेरोजगारी की चुप्पी तोड़ती एक तस्वीर

02 Jul 2025

Mandi: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगलामुखी रोपवे से लिया बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा

02 Jul 2025

मनीमाजरा पहुंचीं प्रशासन और निगम की टीमें, शिवालिक गार्डन के पास गिराएगी मकान; विरोध में आए भाजपाई

02 Jul 2025

फतेहपुर में आबकारी और पुलिस ने अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार और लाखों का माल बरामद

02 Jul 2025

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह नजरबंद

02 Jul 2025

Meerut: पेंशनरों की परेशानी सुनने खुद पहुंचे GOC सुमित राणा, मेरठ छावनी के वॉरेंटर नोड में हुई खास बैठक

02 Jul 2025

अमृतसर में अकाली नेता घरों में नजरबंद, मोहाली जाने पर पाबंदी

02 Jul 2025

फिरोजपुर जेल परिसर में छह मोबाइल फेंकता जेल मुलाजिम काबू

Damoh News: 50 साल से रह रहे, अब बताया अवैध! तेंदूखेड़ा में आदिवासियों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

02 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed