{"_id":"68a678d14b068fe7d305c24c","slug":"son-poured-petrol-on-his-fathers-face-and-fire-was-caught-he-was-angry-over-such-a-small-thing-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3309797-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पिता को आग के हवाले करने वाला बेटा गिरफ्तार, प्याज के विवाद में पेट्रोल डालकर लगाई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पिता को आग के हवाले करने वाला बेटा गिरफ्तार, प्याज के विवाद में पेट्रोल डालकर लगाई थी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 08:32 AM IST
प्याज बेचने की बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त सोमवार की शाम चंदाबाई पति भूरेसिंह हाडा निवासी ग्राम जाफला ने थाना बड़नगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा बेटा राजेंद्र सिंह हाडा आयु 38 वर्ष निवासी ग्राम जाफला प्याज बेचकर शाम को घर लौटा। घर पर पिता भूरे सिंह हाडा ने उसे बचे हुए पांच कट्टे प्याज को लेकर टोका, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पिता के चेहरे पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।
परिजनों द्वारा तुरंत आग बुझाई गई। जिससे भूरे सिंह के चेहरे पर गंभीर जलन आई। उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र सिंह हाडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल पेट्रोल भरी हुई एवं लाइटर बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी राजेंद्र सिंह हाडा पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।