दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगवलार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा, जिससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। उन्हें सफदरजंग ट्रामा अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
Next Article
Followed