ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
पीलीभीत में सात दिन से लापता 6 साल की बच्ची की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मिली, तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या की आशंका
पीलीभीत में तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या?
2
लखनऊ में डॉक्टर की गुंडागर्दी, दबंगों के साथ मिलकर की एक नर्सिंग होम के मैनेजर को अगवा करने की कोशिश, सीसीटीवी फुजेट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
लखनऊ में डॉक्टर की गुंडागर्दी
3
आगरा में एक बेटी के साथ उसी के माता-पिता ने किया जुल्म, 17 साल की उम्र में 10 साल बड़े लड़के से की शादी, विरोध करने पर कमरे में कर दिया कैद
मां-बाप ने बेटी को बनाया कैदी
4
यूपी के श्रावस्ती में सिपाही की शर्मनाक करतूत, डांसर पर नोट लुटाने का वीडियो आया सामने, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के आदेश के बाद सिपाही सस्पेंड
यूपी पुलिस के सिपाही की शर्मनाक करतूत
5
नाबालिग बच्चियों से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के बाद कानून सख्स करने की फिराक में केंद्र सरकार, POCSO एक्ट के तहत आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने पर संशोधन की प्रक्रिया शुरू
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को होगी फांसी?
6
कठुआ मामले में दिल्ली की फॉरेंसिक लैब का बड़ा खुलासा, मंदिर में मिले खून के धब्बे पीड़ित बच्ची के, मंदिर से मिले बाल की लड़ियों के डीएनए प्रोफाइल आरोपी शुभम सांगरा से मिलती है
कठुआ गैंगरेप-हत्या मामले में सबसे बड़ा खुलासा
7
गुजरात में 2002 में हुए जनसंहार मामले में पूर्व मंत्री माया कोडनानी को गुजरात हाई कोर्ट ने बरी कर दिया, अमित शाह भी माया के पक्ष में दे चुके हैं बयान
गुजरात हाईकोर्ट से माया कोडनानी बरी
8
झारखंड निकाय चुनाव के नतीजे आए 34 में से 22 पर भाजपा-आजसू की जीत, कांग्रेस ने पांच और झामुमो ने तीन सीटें जीती
झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का बोलबाला
9
फॉर्चून की मशहूर हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुए मुकेश अंबानी, लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह और आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को भी जगह दी गई
फॉर्चून 50 की लिस्ट में मुकेश अंबानी
10
पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर अभिनेत्री एवं गायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपों को अली जफर ने नकारा, कहा- 'कानून का लूंगा सहारा'
अली जफर ने यौन शोषण के आरोपों को नकारा