ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
यूपी विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर सभी दलों के 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 10,एसपी, बीएसपी और अपना दल( एस) के एक-एक प्रत्याशी शामिल
एमएलसी चुनाव में 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
2.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कड़े किए तेवर, कहा योगी से बेहतर थी मायावती सरकार, उस वक्त सीएम की थी अधिकारियों पर पूरी पकड़
सीएम योगी के ‘स्वामी’ ने माया सरकार को बताया बेहतर
3.
उन्नाव गैंगरेप केस की जांच में पूछताछ के लिए पीड़िता, मां और चाचा को लेकर लखनऊ आई सीबीआई
उन्नाव गैंगरेप केस में सीबीआई पूछताछ जारी
4.
यूपी के चंदौली में बड़ा बवाल, ट्रैक्टर से दबकर पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पर भड़का बवाल, दोस्त की मौत पर छात्रों ने अपर जिला जज की अदालत में की आगजनी
चंदौली में साथी की मौत पर छात्रों का बवाल
5.
कई राज्यों में एटीएम से नहीं निकल रहा कैश, यूपी सरकार का दावा, नहीं है प्रदेश में कैश की किल्लत
यूपी में नहीं कैश की किल्लत!
6.
ताजनगरी आगरा में चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना, 9 लाख का सामान समेत 50 हजार की नकदी पर किया हाथ साफ, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
आगरा में दुकान में लाखों की चोरी
7.
एक बार फिर से CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग चलाने को लेकर एकजुट विपक्ष
CJI के खिलाफ महाभियोग के लिए विपक्ष सक्रिय!
8.
गुजरात दंगा के सबसे बड़े नरोदा पाटिया नरसंहार में गुजरात हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
नरोदा पाटिया नरसंहार पर गुजरात हाईकोर्ट का फैसला
9.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता में बनाई गई रक्षा योजना समिति, सुरक्षा चुनौतियों पर करेगी काम
डोभाल बनें ‘रक्षा योजना समिति’ के अध्यक्ष
10.
दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर की देखिए अनसुनी कहानियां सिर्फ अमर उजाला टीवी पर
AUTV पर ‘हिटलर’ की अनसुनी कहानियां