ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
मंगलवार को सोशल मीडिया पर कथित भारत बंद से सरकार हिली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में कानून-व्यवस्था कड़ी करने को लेकर गृह मंत्रालय के निर्देश
बंद की खबर से हिली सरकार
2.
भारत बंद के दौरान बिहार में बवाल, प्रदर्शन के दौरान आरा में चलीं गोलियां, कई जगह इंटरनेट सेवाओं पर रोक
भारत बंद के दौरान बिहार में बवाल
3.
यूपी के बदायूं में भगवा हुई बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति, दलित समुदायों ने की दोबारा नीला करने की मांग, कुछ दिन पहले बाबा साहब के नाम से जुड़ा था रामजी
बाबा साहब के बुत का भगवाकरण
4.
यूपी के कासगंज में महिला दलित पार्षद और बेटे को दबंगों को खुलेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपी अब भी फरार,पीड़ितों ने किया था गुंडा टैक्स या वसूली देने से इंकार
खुलेआम महिला से दबंगों की मारपीट
5.
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का भाई अतुल सेंगर गिरफ्तार, सोमवार को हुई थी पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत
उन्नाव गैंगरेप केस में कुलदीप सेंगर का भाई गिरफ्तार
6.
जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुंदरबनी में पाक की फायरिंग से दो जवान शहीद, भारत भी दे रहा माकूल जवाब
एलओसी पर दो जवान शहीद
7.
महाराष्ट्र के सतारा में मजदूरों से भरा ट्रक सड़क पर पलटा, 17 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक
सतारा में बड़ा ट्रक हादसा, 17 की मौत
8.
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पांच दिन पहले बीजापुर में सुरक्षाबलों के वाहन को नक्सलियों ने उड़ाया बम से, 2 जवान शहीद, कई घायल, नक्सलियों ने पर्चे में लिखा- मोदी गो बैक
बीजापुर में नक्सली हमला, 2 जवान शहीद
9.
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में भाग लेने पीएम मोदी पहुंचे पटना,सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम को किया संबोधित
स्वच्छता का संदेश देने पटना पहुंचे पीएम मोदी
10.
शातिर जासूस के किरदार में दिखीं आलिया भट्ट, फिल्म राजी के ट्रेलर में सादगी से कर रहीं सभी को हैरान
सादगी से भरी आलिया का शातिराना अंदाज