ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता के पिता की जेल में मौत, 6 पुलिसवाले सस्पेंड, आरोपी BJP विधायक को सीएम योगी ने किया तलब
सीएम योगी ने आरोपी बीजेपी विधायक को किया तलब
2
रेप के बाद अब हत्या का आरोप लगने के बाद आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने खुद की तुलना भगवान राम से की, कहा- भगवान राम पर भी लगा था आरोप
रेप के आरोपी ने खुद को बताया राम
3
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोनभद्र के आदिवासी विधायक ने खोला मोर्चा, कहा मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री में अनुभव की कमी, अपेक्षित विकास नहीं हो रहा है
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा
4
मथुरा में रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा, खौलते तेल से झुलसकर गई 8 साल के मासूम की जान, बच्चे के पिता ने पुलिस पर लगाया बच्चे पर तेल फेंकने का आरोप
खौलते तेल में झुलसा मासूम
5
आगरा के खेरागढ़ में सोमवार को हुआ दर्दनाक हादसा, डंपर और जीम में टक्कर की वजह से गई 8 लोगों की जान
आगरा में सड़क हादसे में 8 की मौत
6
सांप्रदायिक सौहार्द के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रखा उपवास, पीएम मोदी को बताया दलितविरोधी, बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- ये उपवास नहीं उपहास है
राहुल का उपवास, बीजेपी ने उड़ाया उपहास
7
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 6 घायल, 14 अप्रैल को यहां आने वाले हैं पीएम मोदी
मोदी के दौरे से पहले बीजापुर में ब्लास्ट
8
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, ड्राइवर समेत 17 लोगों की मौत
हिमाचल में 17 बच्चों की मौत
9
जया बच्चन के 70वें जन्मदिन पर देखिए अमर उजाल टीवी की स्पेशल रिपोर्ट
जया को जन्मदिन मुबारक
10
कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस के बाद बैडमिंटन की मिक्स्ड टीम ने दिलाया गोल्ड, भारत के खाते में 10 गोल्ड
गोल्ड कोस्ट में भारत पर सोनों की बरसात