ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
हाईकोर्ट में योगी सरकार का उन्नाव गैंगरेप मामले बड़ा बयान, कहा- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं
कुलदीप सेंगर के खिलाफ सबूत नहीं- योगी सरकार
2
उन्नाव रेपकेस मामले में सरकार के फैसले से इलाहाबाद हाईकोर्ट नाराज, गुरुवार को दिनभर की सुनवाई के बाद शुक्रवार को आएगा फैसला
सेंगर पर शुक्रवार को आएगा फैसला
3
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील भराला ने खोला सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा, कहा- एक विधायक के लिए पूरी पार्टी दांव पर नहीं लगा सकते
गैंगरेप मामले में बीजेपी नेता योगी पर हमलावर
4
उन्नाव में युवती की जली लाश मिलने से सनसनी, गले में रस्सी का निशान, पास में पड़े थे दस्ताने और सैंडल
उन्नाव में युवती की जली लाश मिलने से सनसनी
5
अमेठी में दलित युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका, ग्रामीणों ने अमेठी-धनापुर मार्ग पर किया चक्काजाम
अमेठी में मिली दलित युवती की लाश
6
कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या के आरोप में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 17 जनवरी को जंगल में मिला था मासूम का शव
कठुआ गैंगरेप में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
7
कांग्रेस के उपवास के जवाब में बीजेपी सांसदों ने भी नहीं खाया खाना, संसद सत्र में व्यवधान के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस के बाद बीजेपी सांसदों का उपवास
8
कर्नाटक में पीएम मोदी ने डिफेंस एक्सपो का किया उद्धाटन, कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन में हो रही देरी की वजह से हुआ भारी विरोध, दिखाए गए काले झंडे
कर्नाटक में पीएम मोदी को दिखाए गए काले झंडे
9
गोल्ड कोस्ट में भारत का गोल्डन सफर जारी, पुरुष वर्ग में सुशील कुमार और राहुल अवारे ने फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, तो महिला वर्ग में बबीता फोगाट और किरण रजत और कांस्य पदक जीता
गोल्ड कोस्ट में लहरा रहा तिरंगा
10
और अमर उजाला टीवी पर देखिए भारत की उस बेटी की कहानी जिसने देश की शान बचाने के लिए पाकिस्तान नेवी अफसर से शादी कर की थी जासूसी, आलिया भट बड़े पर्दे पर निभा रही हैं रोल
भारत की वो ‘राजी’!