ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
कठुआ केस में पीड़ित बच्ची की पहचान उजागर करने वाले मीडिया हाउसेस को दिल्ली HC का आदेश,10-10 लाख रुपये हर्जाना भरें, सारी राशि दी जाएगी कठुआ पीड़ितों को
कठुआ पीड़ित की पहचान बताने वाले भरें 10 लाख रुपये
2.
कठुआ, उन्नाव पर बोले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,कहा, बोलने की जो मुझे सलाह दी थी उस पर खुद अमल करें मोदी
‘मौन मोदी’ को मनमोहन की सलाह
3.
सवाल पूछने पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सहलाया महिला पत्रकार का गाल, रिपोर्टर बोली, राज्यपाल का ये आचरण गलत
महिला पत्रकार के गाल सहलाकर विवादों में फंसे तमिलनाडु गवर्नर
4.
लंदन गए पीएम मोदी का लिंगायत कार्ड, लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े सुधारक बासन्ना की जयंती पर ट्वीट कर नमन किया
लंदन में मोदी का लिंगायत कार्ड
5.
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में पुल पर से गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 21 की मौत,कई लोग जख्मी,हादसे में मृतकों की बढ़ सकती है संख्या
एमपी में नदी में ट्रक गिरने से 21 की मौत
6.
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान ने ली छीन 8 लोगों की जिंदगी, कई घायल, ट्रेन-हवाई परिचालन प्रभावित, 98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
पश्चिम बंगाल में तूफान का कहर
7.
गुजरात के सूरत में पति बना दरिंदा, बीवी की हत्या कर शव को टुकड़ों-टुकड़ों में किया, शव के टुकड़े फेंकते पकड़ा गया आरोपी
पति ने पत्नी की हत्या कर किए छोटे-छोटे टुकड़े
8.
हिमाचल प्रदेश के कैशानी गांव में लगी भयंकर आग, करीब 40 घर आग में खाक, जनहानि की खबर नहीं लेकिन हुआ लाखों के कीमती सामान का नुकसान
शिमला के गांव लगी भीषण आग
9.
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मिलने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा अपना दूत, किम से मिले CIA के डायरेक्टर माइक पोम्पियो
ऐतिहासिक मोड़ की ओर नॉर्थ कोरिया-अमेरिकी रिश्ते
10.
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया और वरुण धवन स्टारर फ़िल्म कलंक का पहला और रहस्यमयी पोस्टर जारी, फिल्म होगी अगले साल रिलीज
सालों बाद ‘कलंक’ में संजय-माधुरी साथ-साथ