ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
यूपी-बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, यूपी में पार्टी ने किया 10 प्रत्याशियों का ऐलान, बागियों को भी मिला मौका
यूपी-बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी
2.
उन्नाव रेप पीड़ित के चाचा का आरोपी एमएलए कुलदीप सेंगर और भाई पर संगीन आरोप, मुंह बंद रखने के साथ गांव से पलायन करने की धमकी का आरोप
उन्नाव रेप पीड़ित के चाचा का आरोपी MLA पर आरोप
3.
झांसी में एनकाउंटर से पहले अपराधी और कोतवाल के बीच ऑडियो बातचीत वायरल, झांसी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखपाल सिंह लगा रहा कोतवाल से अपनी जिंदगी की गुहार, कोतवाल को किया गया सस्पेंड
एनकाउंटर से पहले अपराधी-कोतवाल का ऑडियो वायरल
4.
27 से 30 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, परीक्षा केन्द्रो पर सख्ती पर नकल माफियाओं के दावे फेल होने से इस बार कई रिकॉर्ड टूटने के आसार
27 से 30 अप्रैल के बीच आ सकते यूपी बोर्ड के नतीजे
5.
कन्नौज पुलिस के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, शिकायत करने कोतवाली पहुंचे युवक को चौकीदार ने पीटा लात-घूंसों से, पास खड़ा रहा सिपाही बना रहा तमाशबीन
कन्नौज में पुलिस के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई
6.
कानपुर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर किए चाकू से कई बार वार, घर जाकर मां पर भी किया जानलेवा हमला, फिर खुद लगाई फांसी
प्रेमिका को चाकूओं से गोद कर की आत्महत्या
7.
कठुआ गैंगरेप मामले में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई, जम्मू जाकर करेगी टीम लोगों से बातचीत,इससे पहले बीजेपी के मंत्री ने नैतिकता के आधार पर दिया था इस्तीफा
कठुआ रेप केस के लिए बनीं जांच टीम
8.
नेशनल कॉंफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने नाबालिग से रेप करने वालों के लिए मांगी फांसी की सजा, प्रावधान के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए
फारूक अब्दुल्ला ने मांगी ‘रेपिस्ट’ के लिए ‘मौत’
9.
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में रच डाला इतिहास, 66 मेडल के साथ रहा तीसरे स्थान पर
CWG में भारत 66 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर
10.
15 जून ईद के मौके पर दक्षिण के भगवान रजनीकांत और हिंदी सिनेमा के भाईजान होंगे काला और रेस 3 फिल्मों के साथ आमने सामने
15 जून को रजनीकांत- सलमान की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर