ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने जांच पर उठाए सवाल, AIMM चीफ असद्दुदीन ओवैसी ने NIA को अंधा और बहरा तोता करार दिया
मक्का मस्जिद ब्लास्ट फैसले पर राजनीति
2
2007 मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में सबूतों के अभाव में स्वामी असीमानंद सहित पांच बरी, हैदराबाद में जारी हुआ अलर्ट
मक्का मस्जिद ब्लाट में पांच आरोपी बरी
3
कठुआ गैंगरेप में सुप्रीम कोर्ट का महबूबा सरकार को निर्देश, पीड़िता के परिवार और वकील को मिले सुरक्षा, पीड़िता की वकील ने केस की सुनवाई कठुआ से बाहर करने की मांग की
कठुआ गैंगरेप: पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश
4
यमुना एक्सप्रेस वे पर मेरठ की युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले में बीएसपी नेता के बेटे को जेल, नोएडा से युवति को अगवा कर बनाया था हवस का शिकार
रेप के आरोपी बीएसपी नेता के बेटे को जेल
5
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज लखनऊ में नाइटक्लब के उद्धाटन समारोह में पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय से की शिकायत
नाइटक्लब पहुंचे साक्षी महाराज!
6
अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने उन्नाव गैंगरोप मामले में केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला, कहा- उन्नाव के दुष्कर्मियों को यूपी व केंद्र सरकार का संरक्षण
अमेठी दौरे पर राहुल ने केंद्र-प्रदेश सरकार को कोसा
राहुल ने मोदी-योगी को जमकर कोसा
7
राजस्थान के अलवर में पिता की पिटाई से बचने के लिए नाबालिग लड़की ने छत से लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कलियुग का हैवान बाप
8
कर्नाटक विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद से बवाल जारी, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़
कर्नाटक कांग्रेस में संग्राम
9
मुंबई के रेलवे स्टेशन पर हिजाब पहने आलिया भट्ट की तस्वीर वायरल, फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में हैं बिजी
रेलवे स्टेशन पर हिजाब में आलिया
10
और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई छलांग, बल्लेबाजों की लिस्ट में स्मृति मंधाना चौथे तो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दीप्ति शर्मा तीसरे नंबर पर
विमेन इन ब्लू का कमाल