{"_id":"69d0d8ae05a2968ea108e3c9","slug":"video-auto-driver-murder-in-amritsar-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ऑटो चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के बटाला रोड क्षेत्र में 40 वर्षीय ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमल किशोर सैनी के रूप में हुई है, जो अभिमन्यु कॉलोनी का निवासी था।
मृतक के भाई विजय कुमार सैनी के अनुसार, कमल बीती रात से घर नहीं लौटा था। परिवार ने कई बार फोन किया, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। सुबह एक राहगीर ने सूचना दी कि अजीत नगर इलाके में कमल का ऑटो खड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिवार ने देखा कि ऑटो के पिछले हिस्से में कमल का खून से लथपथ शव पड़ा था।
परिवार के मुताबिक, कमल के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे और पास में खून से सनी ईंटें भी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर ईंटें मारकर उसकी हत्या की है। कमल किशोर शादीशुदा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस खाली प्लॉट में यह वारदात हुई, वहां पिछले एक साल में चार शव मिल चुके हैं। लोगों के अनुसार यह जगह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है और आसपास चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।