{"_id":"69ca6c136da9e32da8090f97","slug":"video-amatasara-ka-bhadasatha-thana-ka-bhara-thhamaka-sa-haugdhakapa-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के भिंडीसैदां थाने के बाहर धमाके से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के भिंडीसैदां थाने के बाहर धमाके से हड़कंप
Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:56 PM IST
Link Copied
अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिंडीसैदां थाना परिसर में बीती देर रात धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर थाने का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें एक सीनियर रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात “माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज” आने का जिक्र था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।