{"_id":"6a351a7e5682d981ad0fe400","slug":"video-a-group-of-pilgrims-returned-after-visiting-historic-gurdwaras-in-pakistan-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का जत्था
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी धार्मिक यात्रा के अनुभव साझा करते हुए इसे बेहद आध्यात्मिक और यादगार बताया।
श्रद्धालु मलकीत कौर ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब और गुरुद्वारा डेरा साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि गुरु घरों में माथा टेकने से मन को अपार शांति और सुकून मिला। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सिख संगत और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा भरपूर सम्मान दिया।
मलकीत कौर ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को वीजा प्रक्रिया को और सरल बनाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं नियमित रूप से जारी रहेंगी, जिससे संगत को गुरु साहिबानों से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।