Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Announcement of a Panthic gathering and march in Amritsar on September 15, marking Democracy Day.
{"_id":"6aa015f8f4586aca070a76b9","slug":"video-announcement-of-a-panthic-gathering-and-march-in-amritsar-on-september-15-marking-democracy-day-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 सितंबर को लोकतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में पंथक जुटान और मार्च का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सितंबर को लोकतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में पंथक जुटान और मार्च का एलान
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से न्यू अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न पंथक और धार्मिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखा गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान ने 15 सितंबर को लोकतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में पंथक जुटान और मार्च का एलान किया।
इमान सिंह मान के अनुसार 15 सितंबर को सारागढ़ी गुरुद्वारा के सामने, दरबार साहिब की कार पार्किंग क्षेत्र में महाराजा रणजीत सिंह के फव्वारा चौक के पास पंथक एकत्र होंगे। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान ‘हम हिंदू नहीं’ के सिद्धांत को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मान ने कहा कि सिख धर्म की अपनी अलग पहचान, इतिहास, विचारधारा और धार्मिक परंपरा है। इसका उद्देश्य किसी अन्य धर्म को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि सिखों की धार्मिक पहचान और स्वतंत्रता को स्पष्ट करना है।
SGPC चुनाव को लेकर सरकार पर निशाना
इमान सिंह मान ने SGPC चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं और मतदाता सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया में भी देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वालों को गुरुघरों के प्रबंधन में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।