{"_id":"6acca95b170750d844018257","slug":"video-civil-surgeon-issues-instructions-to-officials-to-improve-health-services-in-amritsar-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सिविल सर्जन ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सिविल सर्जन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर्स ने भाग लिया।
बैठक के दौरान डॉ. भारती धवन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार नियोजन, टीकाकरण, आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य बीमा योजनाओं और ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू करने और आम लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के साथ सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाए। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए।
डॉ. धवन ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के शुरुआती चरण में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जरूरी सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी लगन से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।