{"_id":"6accc700e9be8e8ffb0dbb62","slug":"video-crowd-of-devotees-surges-on-the-second-day-of-the-langur-fair-in-amritsar-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में लंगूर मेले के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में लंगूर मेले के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्गियाना तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में चल रहे विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में माथा टेकने और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा।
नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले इस मेले का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, संतान प्राप्ति की कामना पूरी होने पर श्रद्धालु अपने बच्चों को लंगूर के रूप में तैयार कर मंदिर में माथा टेकने लाते हैं। बच्चे पारंपरिक लाल पोशाक पहनकर, कमर में घुंघरू बांधकर और हाथ में छड़ी लेकर मंदिर पहुंचते हैं। मेले में छोटे बच्चों के लंगूर स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दूसरे दिन भी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।