Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Major Action by Amritsar Police: Contraband from 120 NDPS Cases Destroyed; Drugs Worth Crores Eliminated.
{"_id":"69da1e7ec6f096e99a0b3cfa","slug":"video-major-action-by-amritsar-police-contraband-from-120-ndps-cases-destroyed-drugs-worth-crores-eliminated-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 एनडीपीएस केसों का नशीला माल नष्ट, करोड़ों की ड्रग्स खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 एनडीपीएस केसों का नशीला माल नष्ट, करोड़ों की ड्रग्स खत्म
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।
पुलिस द्वारा यह नशीला माल खन्ना पेपर मिल में बॉयलर के जरिए नष्ट किया गया। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू, एडीसीपी गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 2 किलो 449 ग्राम हेरोइन, 17,640 नशीले कैप्सूल, 8,443 गोलियां, 5 किलो 37 ग्राम नशीला पाउडर, 6 किलो 50 ग्राम भूकी, 1 किलो 275 ग्राम स्मैक, 150 ग्राम चरस और 1652 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।