Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Narco-terror network busted in Amritsar; 34 kg of heroin and an Israeli Uzi submachine gun seized.
{"_id":"6aed561e90cdb5d5db0b3cd8","slug":"video-narco-terror-network-busted-in-amritsar-34-kg-of-heroin-and-an-israeli-uzi-submachine-gun-seized-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 किलो हेरोइन और इजराइली उजी गन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 किलो हेरोइन और इजराइली उजी गन बरामद
पंजाब में नशा तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों के गठजोड़ के खिलाफ अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 34 किलो हेरोइन, इजराइल निर्मित दो अत्याधुनिक 9 एमएम उजी सब मशीनगन, दो हैंड ग्रेनेड और पांच विदेशी व देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। मामले में 10 मुख्य आरोपियों और शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।
सीमा रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से चलाए जा रहे गैंगस्टरों पर वार और युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। त्योहारों के सीजन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सीमा पार और विदेशों में बैठे हैंडलरों के नेटवर्क को खंगाला।
विदेशी हैंडलरों के इशारे पर जुटा रहे थे हथियार
आईजी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सीमा पार बैठे देश विरोधी तत्व और यूरोप में सक्रिय नशा तस्कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से हथियार और विस्फोटक सामग्री जमा करवाई जा रही थी। इनका इस्तेमाल आतंकवादी वारदात, टारगेट किलिंग और गैंगवार में किया जाना था। पुलिस की सतर्कता से साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
अलग-अलग स्थानों से 34 किलो हेरोइन बरामद
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की निगरानी में घरिंडा क्षेत्र में 29 अक्टूबर को बलविंदर सिंह और 19 वर्षीय नवसुमीत को गिरफ्तार कर 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के आधार पर राजकुमार उर्फ संजू और करनदीप उर्फ करन को पकड़कर एक किलो हेरोइन जब्त की गई। तीन नवंबर को गुरबख्श सिंह और बिक्रमजीत सिंह से 10 किलो 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, लोपोके क्षेत्र में सुखमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से 13 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और दो मैगजीन जब्त की गईं।
कोट खालसा से उजी गन और ग्रेनेड मिले
चार नवंबर को पुलिस ने कोट खालसा क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से इजराइल निर्मित दो 9 एमएम उजी सब मशीनगन और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पंजाब में पहली बार इस प्रकार की उजी गन बरामद हुई हैं। आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देश पर हथियार छिपाने का काम कर रहे थे।
तीन चर्चित हत्याकांड भी सुलझाए
पुलिस ने इस अभियान के दौरान ब्यास में दोहरे हत्याकांड और अंधाधुंध फायरिंग, महिता में जिम के बाहर हुई गोलीबारी और हत्या तथा छेहरटा में हुए हत्याकांड का भी खुलासा किया है। इन मामलों के मुख्य शूटरों और आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। आईजी ने कार्रवाई में शामिल एसपी (डी) रमणदीप सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा, डीएसपी जगबीर सिंह सहित पूरी टीम की सराहना की। पुलिस की ओर से सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।