{"_id":"69a9569ff7fb2ad3ad01f21e","slug":"video-unanimous-selection-of-chairman-and-vice-chairman-of-jandiala-guru-block-committee-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला गुरु ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चयन
Ankesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:40 PM IST
Link Copied
जंडियाला गुरु स्थित बीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से अमरीक सिंह सोढ़ी (देवीदासपुरा) को चेयरमैन और रविंदर सिंह को वाइस चेयरमैन चुना गया। उल्लेखनीय है कि जंडियाला गुरु ब्लॉक समिति के कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें से 21 सदस्य आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं।
इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक समिति चुनावों में लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत दिया है और यह जीत आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में जनता से किए गए वादों को पूरा किया है और जल्द ही महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा भी पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 45 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण करा रही है और पिछले चार वर्षों में 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत अब हर पंजाबी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे करीब 65 लाख परिवारों को लाभ होगा।
नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरीक सिंह सोढ़ी और वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।