Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Undertrial prisoner dies after returning to jail from brother's cremation in Amritsar; probe initiated.
{"_id":"6aaa4609348679b41702ae5b","slug":"video-undertrial-prisoner-dies-after-returning-to-jail-from-brothers-cremation-in-amritsar-probe-initiated-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भाई का अंतिम संस्कार कर जेल लाैटे हवालाती की मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भाई का अंतिम संस्कार कर जेल लाैटे हवालाती की मौत, जांच शुरू
अमृतसर केंद्रीय जेल में 31 वर्षीय हवालाती की अचानक मौत के बाद जेल के भीतर हंगामे और विरोध की स्थिति पैदा हो गई। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। वह एनडीपीएस मामले में करीब सात महीने से जेल में बंद था। घटना के बाद हवालातियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित लापरवाही के आरोप लगाए।
जानकारी के अनुसार, प्रीतपाल सिंह के भाई की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उसे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी। अंतिम संस्कार के बाद वह देर शाम वापस केंद्रीय जेल पहुंचा। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जेल प्रशासन के अनुसार, प्रीतपाल का रक्तचाप अचानक काफी कम हो गया था। जेल के मेडिकल अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, जेल में बंद हवालाती लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि रात करीब 12 बजे प्रीतपाल की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। उसका दावा है कि समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ी। मौत की सूचना के बाद जेल में बंद अन्य हवालातियों ने विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस बीच जेल के अंदर की बताई जा रही एक वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। वीडियो में हवालातियों के विरोध और नारेबाजी की बात सामने आई है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।