{"_id":"6accbecac0aab6eab603abf2","slug":"girl-students-protest-at-chandigarh-iti-raising-questions-about-drinking-water-and-security-arrangements-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ आईटीआई में छात्राओं का प्रदर्शन, पीने के पानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ आईटीआई में छात्राओं का प्रदर्शन, पीने के पानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सेक्टर-11 स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को छात्राओं ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि संस्थान में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है। जो पानी पौधों को दिया जाता है वह पानी उन्हें पीना पड़ता है। वर्ष 2020 में लगाए गए वाटर कूलर करीब एक साल से बंद पड़े हैं। छात्राएं लंबे समय से इन्हें दोबारा चालू करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। छात्राओं ने बताया कि उन्हें स्टाइपेंड की राशि भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा आईकार्ड और मेडिकल सुविधा के नाम पर उनसे शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही। छात्राओं ने संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। कुछ दिन पहले एक पुरुष के संस्थान में प्रवेश करने की घटना के बाद भी छात्राओं ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।