{"_id":"6af85b961d13eb48530399a3","slug":"video-ajinomoto-found-in-food-served-to-vip-guests-at-sbs-university-food-safety-department-had-the-food-destroyed-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसबीएस यूनिवर्सिटी में वीआईपी मेहमानों के खाने में मिला अजीनोमोटो, फूड सेफ्टी विभाग ने खाना करवाया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीएस यूनिवर्सिटी में वीआईपी मेहमानों के खाने में मिला अजीनोमोटो, फूड सेफ्टी विभाग ने खाना करवाया नष्ट
एसबीएस स्टेट यूनिवर्सिटी में वीआईपी मेहमानों और अधिकारियों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में अजीनोमोटो (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) का इस्तेमाल पाए जाने पर फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अचानक जांच के दौरान तैयार खाने को मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि इसे किसी को परोसा न जा सके।
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी परिसर में टेंट लगाकर वीआईपी मेहमानों और अधिकारियों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। इसकी कैटरिंग की जिम्मेदारी मोहन टेंट हाउस के पास थी। जांच के दौरान टीम को खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होने का पता चला। इसके बाद विभाग ने मौके पर ही इसका इस्तेमाल रुकवाया और तैयार खाना नष्ट करवा दिया।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि प्रत्येक कैटरर, होटल संचालक और खाद्य कारोबारियों के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के नियमों का पालन करना जरूरी है। किसी भी खाद्य पदार्थ में एडिटिव का इस्तेमाल निर्धारित मानकों और स्वीकृत शर्तों के अनुसार ही किया जा सकता है।
विभाग ने कहा कि जागरूकता और बार-बार जांच के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इसे धक्केशाही कहना उचित नहीं है। विभाग का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।