{"_id":"6a9851ce2b3552e7ac05f0f5","slug":"video-cabinet-minister-lays-foundation-stone-for-two-roads-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, कैबिनेट मंत्री किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, कैबिनेट मंत्री किया शिलान्यास
विधानसभा हलका भोआ में विकास कार्यों को ओर गति देते हुए करीब 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कैबिनेट पंजाब मंत्री लाल चंद द्वारा किया गया। गांव रशपालमा और धलौरिया के निवासी लंबे समय से कच्चे रास्तों की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे अब उन्हें राहत मिलने जा रही है। मंत्री ने कहा कि दोनों गांवों के लोग लंबे समय से पक्की सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। कच्चे रास्तों के कारण बरसात के मौसम में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की समस्या बनी रहती थी। कई बार खराब रास्तों के कारण दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो जाता था। सड़कों के निर्माण के बाद लोगों को इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार द्वारा दोनों सड़कों के निर्माण के लिए करीब 65 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन दोनों प्रोजेक्टों के तहत लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।