{"_id":"6a984fe064cb31cd5d0df813","slug":"video-removing-the-backwardness-of-the-kandi-region-is-my-top-priority-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंडी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता : सुशील कुमार पिंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता : सुशील कुमार पिंकी
दसूहा विधानसभा क्षेत्र और विशेष रूप से कंडी क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। भाजपा नेता सुशील कुमार पिंकी के प्रयासों से राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सांसद निधि से क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए समय-समय पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
सुशील कुमार पिंकी ने बताया कि सांसद हरभजन सिंह की ओर से दसूहा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए विशेष रूप से करीब 60 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से गांवों और पंचायत क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाने, गलियों का निर्माण, सी-पाइट सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजे जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।