Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Case registered against six people in connection with a violent clash in Pathankot; condition of an injured youth remains critical.
{"_id":"6adb1fc60352479e7905d5f3","slug":"video-case-registered-against-six-people-in-connection-with-a-violent-clash-in-pathankot-condition-of-an-injured-youth-remains-critical-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में खूनी झड़प मामले में छह लोगों पर केस दर्ज, घायल युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में खूनी झड़प मामले में छह लोगों पर केस दर्ज, घायल युवक की हालत नाजुक
पठानकोट में खत्री सभा के पास दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खत्री सभा के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
मामले को लेकर एसपी जगदीश राज ने बताया कि खूनी झड़प के संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।