{"_id":"69f959fdda57036534094324","slug":"video-cm-mann-to-meet-the-president-today-departs-for-delhi-accompanied-by-mlas-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, विधायकों को साथ लेकर रवाना हुए दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, विधायकों को साथ लेकर रवाना हुए दिल्ली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।
सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन से केवल उन्हें ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
सीएम मान से पहले राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह पंजाब में कानून व्यवस्था सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सांसदों से जुड़े विवाद और हालिया घटनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है।
बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़
इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।