{"_id":"6aab5f356b7e7240cc0a8e70","slug":"video-drone-show-in-baghapurana-dedicated-to-the-650th-prakash-parv-of-shri-guru-ravidas-maharaj-ji-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाघापुराना में ड्रोन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाघापुराना में ड्रोन शो
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विशेष समागमों की श्रृंखला के तहत बुधवार रात संत बाबा गुरमेल सिंह ग्राउंड, बाघापुराना में करवाया गया ड्रोन शो संगत के लिए यादगार बन गया। रात के आकाश में रोशन ड्रोनों के माध्यम से गुरु जी के जीवन, वाणी और मानवता को समर्पित विचारधारा की प्रस्तुति ने उपस्थित संगत को आध्यात्मिक रूप से जोड़ा। ड्रोन शो के दौरान आकाश में बनी विभिन्न रोशन आकृतियों और दृश्यों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन तथा उनके समानता, साझीवालता, भाईचारे, दया और मानव सम्मान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत इस अनूठी झलक ने विशेष रूप से युवाओं को गुरु जी की महान विचारधारा से जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम उपलब्ध करवाया। इस दौरान ढाडी जत्थे द्वारा ढाडी वारों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं तथा समानता और भाईचारे के संदेश को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ढाडी वारों की गूंज और ड्रोन शो की रोशन प्रस्तुति ने पूरे माहौल को धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र बाघापुराना के विधायक श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बरिंदर कुमार शर्मा, एसडीएम अमरीक सिंह सहित विभिन्न नेता, धार्मिक हस्तियां और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।