{"_id":"6a9e7435eefec3380507c345","slug":"video-farmers-stage-a-sit-in-protest-outside-the-powercom-office-in-kotkapura-over-power-cuts-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में बिजली कटों को लेकर किसानों का पावरकॉम कार्यालय के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में बिजली कटों को लेकर किसानों का पावरकॉम कार्यालय के सामने धरना
कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में किसान यूनियन फतेह पंजाब की ओर से कोटकपूरा में पावरकॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खेती के लिए बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों को आठ घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। पिछले कुछ दिनों से कृषि क्षेत्र को लंबे बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं रुलदू सिंह ,गुरमीत सिंह बराड़ ने कहा कि बिजली की कमी के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है और तैयार हो रही फसल सूखने लगी है। उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कृषि क्षेत्र के लिए पूरी बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई और इसके कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पावरकॉम और पंजाब सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।