{"_id":"6824206995153c782000f5b6","slug":"video-grp-arrested-a-suspect-from-jk-at-pathankot-railway-station-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जेएंडके के रहने वाले संदिग्ध को किया काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जेएंडके के रहने वाले संदिग्ध को किया काबू
पठानकोट रेलवे कैंट स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति रात 11 बजे के करीब जम्मू से आ रही पूजा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। उसके पास बैठे लोगों को उस पर शक हुआ। जब लोगों ने उससे नाम पूछा तो उक्त शख्स ने खुद को चौधरी बताते हुए हिन्दू बताया। जब लोगों ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना ट्रेन में मौजूद जेएंडके पुलिस को दी। जिसके बाद जेएंडके पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड चेक किया तो वह जेएंडके के राजौरी क्षेत्र का रहने वाला मुस्लिम निकला।
ट्रेन में मौजूद पुलिस ने कठुआ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कठुआ पुलिस ने पठानकोट में जीआरपी पुलिस को उक्त व्यक्ति संबंधी सूचित कर तुरंत हिरासत में लेने के लिए कहा। इसके बाद पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर तुरंत जेएंडके पुलिस के हवाले किया। संदिग्ध व्यक्ति की आगे की जांच जेएंडके पुलिस द्वारा ही की जाएगी। हालांकि उक्त व्यक्ति अपनी पहचान क्यों छुपा रहा था और उसका क्या मकसद था यह सब जांच का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।