Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Jhota murder case: Protest outside MLA Sekhon’s residence; demands for a CBI probe and the resignation of the CM and DGP
{"_id":"6ad5e37e61c910bde5021b02","slug":"video-jhota-murder-case-protest-outside-mla-sekhons-residence-demands-for-a-cbi-probe-and-the-resignation-of-the-cm-and-dgp-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: विधायक सेखों के घर के बाहर धरना, CBI जांच और CM-DGP के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: विधायक सेखों के घर के बाहर धरना, CBI जांच और CM-DGP के इस्तीफे की मांग
मानसा के परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर फरीदकोट में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित सिंह सेखों के आवास के बाहर धरना दिया। एक्शन कमेटी के आह्वान पर किए गए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों को लेकर लाहनत पत्र सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को केवल नशा तस्करी से जुड़ी घटना मानकर सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इस मामले में अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका भी हो सकती है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि एक्शन कमेटी इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है और इसी कड़ी में पंजाबभर में आम आदमी पार्टी के विधायकों के आवासों के बाहर प्रदर्शन कर लाहनत पत्र सौंपे जा रहे हैं।
इस मौके पर किसान नेता राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने कहा कि नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का समय आ चुका है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में इंसाफ सुनिश्चित करने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।