{"_id":"68d8d2a4bb68a35f70050633","slug":"video-kar-seva-khadur-sahib-gave-two-boats-to-people-of-kalu-village-of-firozpur-2025-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के गांव कालू वाला को कारसेवा खडूर साहिब ने दी दो नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के गांव कालू वाला को कारसेवा खडूर साहिब ने दी दो नाव
फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव कालू वाला जो सतलुज दरिया के तीनों तरफ से घिरा हुआ है और चौथी तरफ से पाकिस्तान है। इस गांव के लोगों को दरिया के रास्ते से शहर आने जाने के लिए कारसेवा खड़ूर साहिब ने दो नाव भेंट की है । दोनों नावों को आज सतलुज दरिया में उतरा गया है । इस मौके पर कारसेवा खडूर साहिब के बाबा जी ने कहा वह आज गांव वालों को दो नाव देकर जा रहे हैं । अब उनकी तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए चारे की सेवा भी की जाएगी । यह सेवा जब तक की जाएगी जब तक ये लोग खुद अपना जीवन जीने के लिए लायक नहीं बन जाते हैं। क्योंकि इनके गांव की जमीन सारी खराब हो चुकी है । तीन-तीन फीट रेत भर चुकी है। इन सभी के लिए लंगर की सेवा भी की जा रही है। यह लगातार जारी रहेगी जब तक उनकी जमीन उपजाऊ नहीं हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।