{"_id":"68d82a3dcdaa93753004edd7","slug":"video-organizing-procession-of-maharaja-agrasen-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में सर्वजन हिताय का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में सर्वजन हिताय का दिया संदेश
आगरा में अग्रवाल सेवा संगठन, दयालबाग की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा तपन प्लाजा दयालबाग से शनिवार को निकाली गई। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, सुनील विकल और पार्षद मुरारीलाल गोयल ने हरी झंडी दिखा कर किया। अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारी ने रथों पर विराजमान होकर दयालबाग की विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण किया। सबसे पहले गणेश , महालक्ष्मी, सरस्वती, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप की झांकी रही। अंतिम रथ पर महाराजा अग्रसेन के चित्र पर प्रज्ज्वलित ज्योत की झांकी मुख्य आकर्षण केंद्र रही। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले व महारानी माधवी की स्वरूप उनकी पत्नी मिथिलेश गोयल बनी। शोभायात्रा के माध्यम से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का संदेश दिया गया। इस मौके पर राजीव खेमका, मोहन लाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन बंसल, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, दीक्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।