{"_id":"68d7d49936ce9515c609e8cf","slug":"video-ahir-community-in-gurugram-announced-foot-march-to-delhi-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा, अहीर समाज ने दिल्ली मार्च का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा, अहीर समाज ने दिल्ली मार्च का किया एलान
रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के अंतर्गत ड़की दौला टोल प्लाजा पर स्थित अहीर रेजिमेंट धरना स्थल पर एक अहम पंचायत का आयोजन हुआ। इस पंचायत में निर्णय लिया गया कि अहीर समाज के सदस्य दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे। यह यात्रा 26 अक्तूबर को खेड़की दौला टोल प्लाजा स्थित अहीर रेजिमेंट धरना स्थल से सुबह 10 बजे पैदल दिल्ली के लिए कुच करेगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस यात्रा का नाम रेजांगला शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा होगा। पिछले दिनों अहीर समाज के लोगों ने फिल्म 120 बहादुर के विरोध में भारी संख्या में एकत्र होकर नेशनल हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। समाज के लोगों का आरोप है कि इस फिल्म के माध्यम से अहीर समाज को नीचा दिखाया जा रहा है, जिसे वे समाज का अपमान मानते हैं। समुदाय के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अहीर समाज अपने गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है और किसी भी कीमत पर अपमान सहन नहीं करेगा। पंचायत ने फिल्म की रिलीज को रोकने का हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।