{"_id":"68d77cd2e90caa8817049982","slug":"video-voting-underway-for-student-union-elections-at-dbs-pg-college-dehradun-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी
डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले त्रिकोणीय हो गया लेकिन इस पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच सीधी टक्कर होगी। यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनके लिए कुल 16 बूथ बनाए गए हैं। इसमें आठ छात्राओं के लिए और आठ छात्रों के लिए रहेंगे। जबकि डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए कुल 1588 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।