{"_id":"6adb1c1d9272d09ce80cd1cb","slug":"video-major-action-by-drug-inspector-in-moga-closed-medical-stores-sealed-several-medical-outlets-inspected-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, बंद पड़े मेडिकल स्टोर किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, बंद पड़े मेडिकल स्टोर किए सील
मानसा में हुई घटना के बाद मोगा में भी मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने जिला प्रशासन, एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान बंद पड़े कुछ मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोगा में कई मेडिकल स्टोर बंद पाए जा रहे थे। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मेडिकल स्टोरों को सील किया और अन्य मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों के रिकॉर्ड की जांच की जिसमें कुछ कमी पाया गया ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। मोगा जिला में 700 के करीब मेडिकल स्टोर हे जो जिले के अलग अलग क्षेत्र में में मोगा शहर में 300 मेडिकल स्टोर हे। अधिकारियों द्वारा दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि जिले में कुछ मेडिकल स्टोर बंद पड़े हैं। इसके बाद आज पुलिस की मौजूदगी में सभी मेडिकल स्टोर खुलवाकर उनकी चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जिले में कुछ दवाइयों की बिक्री पर प्रतिबंध है, जिसे लेकर मोगा के डीसी साहिब ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिले में करीब 700 मेडिकल स्टोर हैं। कुछ बंद पड़े मेडिकल स्टोरों के मालिकों को फोन करके बुलाया गया, लेकिन उनके नहीं पहुंचने के कारण संबंधित मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया।ड्रग इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए कोई पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।