{"_id":"6aa3dcaabc7504d38908f3b9","slug":"video-questions-raised-over-claims-of-a-drug-free-punjab-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त पंजाब के दावों पर उठे सवाल, आप पार्षद ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त पंजाब के दावों पर उठे सवाल, आप पार्षद ने खोली पोल
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ को शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नशे के पूरी तरह खात्मे को लेकर सरकार के दावों पर सवाल लगातार उठ रहे हैं। शुक्रवार को जगराओं के वार्ड नंबर-16 स्थित मोहल्ला धुम्मन में पुलिस द्वारा चलाए गए CASO ऑपरेशन के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सील कर घर-घर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों के घरों में बेडरूम से लेकर रसोई और बाथरूम तक खंगाले, लेकिन कार्रवाई के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि CASO ऑपरेशन की भनक पहले ही लग जाती है। लोगों का आरोप था कि जिन लोगों द्वारा नशा बेचा या इस्तेमाल किया जाता है, वे पुलिस कार्रवाई से पहले ही अपना काम समेट लेते हैं। लोगों ने कहा कि जब पुलिस सुबह के समय या 11-12 बजे मोहल्ले में पहुंचती है तो संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी चीजें पहले ही हटाई जा चुकी होती हैं। ऐसे में केवल घरों की तलाशी लेने से नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल है।
‘एक महीने पहले मोहल्ला गांधी नगर बन गया था’
इस कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस समय शुरू हुई जब वार्ड के AAP पार्षद कर्मजीत कैंथ ने अपने ही मोहल्ले की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दे दिया। पार्षद ने कहा कि करीब एक महीने पहले उनके मोहल्ले का हाल बेहद खराब था और स्थिति ऐसी थी कि उनका मोहल्ला ‘गांधी नगर’ बन गया था। हालांकि अब हालात ठीक होने की बात उन्होंने कही।
पार्षद के इस बयान ने पुलिस और सरकार के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें जगराओं समेत पंजाब को नशामुक्त करने का दावा किया जाता रहा है। यदि एक निर्वाचित AAP पार्षद के अनुसार उसके वार्ड में कुछ समय पहले नशे की स्थिति इतनी खराब थी कि वह मोहल्ले की तुलना ‘गांधी नगर’ से कर रहे हैं, तो फिर नशामुक्ति के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।