{"_id":"6ad9ba37f5e9ce636b021375","slug":"video-slow-pace-of-lifting-in-ferozepur-grain-markets-farmers-troubled-by-piles-of-gunny-bags-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की मंडियों में लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी, बोरियों के ढेर से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की मंडियों में लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी, बोरियों के ढेर से किसान परेशान
पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई थी, लेकिन मंडियों में लिफ्टिंग की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रोजाना धान की खरीद होने और किसानों के अपनी फसल बेचकर खाली होने के बावजूद मंडियों में धान की बोरियों के ढेर लगे हुए हैं।
फिरोजपुर शहर की मंडियों में पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सहित चार खरीद एजेंसियां धान की खरीद कर रही हैं। इनमें पनग्रेन और मार्कफेड की लिफ्टिंग में कुछ सुधार हुआ है, जबकि अन्य एजेंसियों की ओर से लिफ्टिंग की रफ्तार काफी धीमी चल रही है।
लिफ्टिंग न होने के कारण मंडियों में जगह की कमी हो रही है। किसानों को धान उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान मजबूरी में अपनी फसल सड़कों पर रखने को मजबूर हैं। इस संबंध में मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन हरमीत सिंह खाई से भी बातचीत की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।