{"_id":"6ab4fcea01f4e44e8a0ddad0","slug":"video-threat-to-blow-up-girl-school-in-firozpur-with-bomb-email-sparks-panic-search-yields-nothing-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला
फिरोजपुर शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल को ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल पहुंचीं और विद्यार्थियों को स्कूल के मैदान में बैठाकर पूरे परिसर की तलाशी ली।
स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कक्षाओं सहित पूरे परिसर की गहन जांच की।
पुलिस टीमों ने तलाशी अभियान के दौरान कक्षाओं, कमरों और स्कूल परिसर के अन्य हिस्सों की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य रही और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।
डीएसपी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें गठित कर स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा जांच की जाती है। प्रारंभिक जांच में यह शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत हो रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।